Call Now : 8989738486, 8120018052 | MAP
  • खुशियों का सागर

    खुशियों का सागर - पानी जहाँ आसानी से उपलब्ध हो जाता है, वहाँ पानी की कीमत कौन आँकता है। जब तक जान पर बनी नहीं है, तब तक भोजन, पानी, वायु या अन्य कुछ भी हो, उनकी कीमत प्राणी नहीं समझ पाता। जब जान पर बन आती है तो एक लोटे पानी में खुशियों का सागर नजर आने लगता है। प्यासे को कह दे कोई कि पानी तो नहीं...

    Read More ...

खुशियों का सागर -

पानी जहाँ आसानी से उपलब्ध हो जाता है, वहाँ पानी की कीमत कौन आँकता है। जब तक जान पर बनी नहीं है, तब तक भोजन, पानी, वायु या अन्य कुछ भी हो, उनकी कीमत प्राणी नहीं समझ पाता। जब जान पर बन आती है तो एक लोटे पानी में खुशियों का सागर नजर आने लगता है। प्यासे को कह दे कोई कि पानी तो नहीं है यहाँ पर। मेरे पास तो कीमती हीरे हैं, मूल्यवान माणक-मोती हैं। तुम चाहो तो मैं तुम्हें ये सब दे सकता हूँ। पर प्यास से जिसके प्राण निकले जा रहे हैं, उसे उस समय पानी के अतिरिक्त कुछ भी नहीं सुहायेगा। प्यासे के लिए पानी में खुशी है, भूखे के लिए भोजन में खुशी है। उसके आगे आपसे कहूँ- जो भवसागर में डूब रहे हैं उनके लिए अहिंसा-दया जहाज के तुल्य है, नौका के समान है।
अहिंसा और दया, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू कहे जा सकते हैं। जहाँ दया है, वहाँ अहिंसा अवश्यमेव है और जहाँ दया नहीं वहाँ अहिंसा भी नहीं हो सकती। दया का महत्व आध्यात्मिक क्षेत्र में अहिंसा से कम नहीं आंका जाना चाहिए।
अनंत-सुखों का मूल दया है, दया ही सुखों की खान है। दया के परिणामस्वरूप ही अब तक अनन्त-अनन्त जीवन अपने सर्व कर्मबंधन काटकर, जन्म-मरण के अनन्त चक्र को सदैव के लिए नष्ट कर मोक्ष की प्राप्ति कर चुके है। हिंसा नरक का कारण है। जबकि दया मुक्ति का कारण है।

A sea of ​​happiness| Marriage Rules | Aarya Samaj Indore | Bhopal Arya Samaj | Arya Samaj Legal Wedding Bhopal | Arya Samaj Marriage Rituals Bhopal | Arya Samaj Marriage Rules Bhopal | Arya Samaj Wedding Bhopal | Legal Marriage Bhopal | Arya Samaj Mandir Bhopal | Arya Samaj Online | Legal Marriage Helpline Bhopal | Procedure of Arya Samaj Wedding Bhopal | Arya Samaj Mandir Marriage Bhopal

Copyright © 2021. All Rights Reserved